Bikaner Crime News
बीकानेर शहर में एक बार फिर से छीना झपटी की वारदात ने आमजन की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताज़ा मामला छतरगढ़ थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां सोमवार सुबह करीब 8 बजे सतासर निवासी महिला कमला पत्नी आमद खां को निशाना बनाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला रोज़मर्रा की तरह घर के बाहर काम कर रही थी, तभी एक अज्ञात युवक अचानक आया और महिला के कानों से सोने के झुमके और गले से सोने की चैन जबरन छीनकर फरार हो गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर छतरगढ़ पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। गौरतलब है कि हाल ही में बीकानेर में एक महिला पुलिसकर्मी के साथ भी ऐसी ही वारदात हो चुकी है, जिससे अब यह साफ है कि शहर में लुटेरे बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।















