Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में दिनदहाड़े ईंट से सिर पर वार, लूटी चांदी की चैन…
Image

बीकानेर में दिनदहाड़े ईंट से सिर पर वार, लूटी चांदी की चैन…

Bikaner Crime News

बीकानेर के सुजानदेसर इलाके में 9 अगस्त की शाम रामदेव मंदिर के सामने एक युवक पर जानलेवा हमला और लूट की वारदात हुई। गंगाशहर थाना क्षेत्र की इस घटना में गोपेश्वर बस्ती निवासी राहुल चौधरी ने कैलाश सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

परिवादी के अनुसार, आरोपियों ने उसके साथ छीना-झपटी करते हुए चांदी की चैन लूट ली। इसी दौरान एक आरोपी ने उसके सिर पर ईंट से जोरदार वार किया, जिससे उसका सिर फट गया और सात टांके लगाने पड़े। पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

गंगाशहर पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट, लूट और जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *