Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • गश्त के दौरान बीकानेर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 810 नशे की गोलियों के तस्कर गिरफ्तार…
Image

गश्त के दौरान बीकानेर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 810 नशे की गोलियों के तस्कर गिरफ्तार…

Bikaner Crime News

बीकानेर जिले के खाजूवाला क्षेत्र में पुलिस ने नशे के कारोबार पर सख्त वार करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस टीम ने चन्द्रप्रकाश पुत्र प्रेमप्रकाश मेघवाल (निवासी चक 25 केवाईडी) को प्रतिबंधित नशे की गोलियां बेचने के आरोप में दबोच लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 810 नशे की गोलियां और बिक्री के लिए रखी गई ₹16,230 नकद रकम बरामद की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी इन गोलियों की सप्लाई स्थानीय स्तर पर कर रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर सप्लाई नेटवर्क और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *