Bikaner Crime News
बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां 26 वर्षीय विवाहिता ने अपने पति, सास, ससुर और देवर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि 9 अगस्त की रात 8 बजे से लेकर 10 अगस्त की सुबह 11 बजे के बीच ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी लज्जा भंग करते हुए घर से बाहर निकाल दिया।
पीड़िता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि घरेलू विवाद के दौरान आरोपियों ने न केवल शारीरिक हमला किया बल्कि उसकी अस्मिता को ठेस पहुंचाने वाला व्यवहार भी किया। गंगाशहर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।















