Rajasthan Student Union Election
राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। राज्य सरकार ने इस साल चुनाव कराने से साफ इनकार कर दिया है। राजस्थान हाईकोर्ट में दायर जवाब में सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) लागू करने और लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों का हवाला देते हुए कहा कि सत्र शुरू होने के 8 सप्ताह के भीतर चुनाव नहीं हो पाए हैं, जो नियमों के अनुरूप नहीं है।
सरकार ने यह भी बताया कि प्रदेश के कई विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने लिखित रूप से छात्रसंघ चुनाव कराने के खिलाफ राय दी है। ऐसे में मौजूदा शैक्षणिक सत्र में चुनाव आयोजित करना संभव नहीं होगा। इस प्रकरण पर अब सभी की निगाहें हाईकोर्ट के अगले आदेश पर टिकी हैं।



















