Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: युवक की संदिग्ध मौत से हंगामा, पत्नी और ससुराल पक्ष पर हत्या का मामला दर्ज…
Image

बीकानेर: युवक की संदिग्ध मौत से हंगामा, पत्नी और ससुराल पक्ष पर हत्या का मामला दर्ज…

Bikaner Crime News

बीकानेर के बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र स्थित बीकाजी फैक्ट्री के पीछे रहने वाले एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मामला सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुर्दाघर के बाहर धरना भी दिया।जानकारी के अनुसार, बीठनोक निवासी असगर 15 अगस्त को अपनी पत्नी और बच्चों को लेने बीकानेर आया था। इसी दौरान वह गंभीर हालत में मिला और 108 एंबुलेंस की मदद से पीबीएम अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई।

मृतक के भाई जब्बार की रिपोर्ट में पत्नी जायदा, उसकी मां अन्नू और खलील के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। जब्बार ने आरोप लगाया कि तीनों ने षड्यंत्र रचकर मारपीट की, जिससे असगर की मौत हुई। उसने खलील और अपनी भाभी के बीच अवैध संबंध होने का भी दावा किया है।

मुकता प्रसाद पुलिस का कहना है कि असगर को 15 अगस्त को नशे की हालत में अस्पताल लाया गया था। उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। मामले की जांच एसआई राजेन्द्र को सौंपी गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *