Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • पारिवारिक विवाद ने ली दर्दनाक शक्ल, कांस्टेबल ने पत्नी-बेटे को घायल कर खुद की जान दी…
Image

पारिवारिक विवाद ने ली दर्दनाक शक्ल, कांस्टेबल ने पत्नी-बेटे को घायल कर खुद की जान दी…

Rajasthan Crime News

झुंझुनूं जिले से सोमवार तड़के दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। कोतवाली थाना क्षेत्र में RAC कांस्टेबल राजकुमार कांटीवाल ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी और मासूम बेटे पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

हमले में पत्नी कविता, जो पंचायत समिति में ग्राम सेवक पद पर कार्यरत हैं। गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके हाथ की दो अंगुलियां कट गईं और उन्हें तुरंत जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल रेफर किया गया। वहीं 6 साल का बेटा भी बुरी तरह जख्मी हुआ है। उसकी गर्दन पर गहरा घाव है और फिलहाल वह झुंझुनूं के BDK हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

जानकारी के मुताबिक, राजकुमार की पोस्टिंग श्रीगंगानगर में थी और वह 16 अगस्त को छुट्टी लेकर घर आया था। बीते दो दिनों से पारिवारिक तनाव लगातार बढ़ रहा था। सोमवार सुबह करीब 4 बजे विवाद इतना बढ़ गया कि उसने पत्नी और बेटे पर तलवार से हमला कर दिया। घटना के बाद राजकुमार घर से भाग निकला और कुछ देर बाद उसकी लाश रेलवे ट्रैक पर मिली। माना जा रहा है कि उसने आत्महत्या कर ली। गौरतलब है कि 20 अगस्त को फैमिली कोर्ट में दंपत्ति के तलाक केस की सुनवाई होनी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि दोनों घायल जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *