Bikaner Crime News
बीकानेर जिले के पूगल थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां अमरपुरा निचला बास निवासी एक युवक को इंस्टाग्राम पर दोस्ती करना भारी पड़ गया। युवक ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि मध्यप्रदेश की रहने वाली रिचा मालवीय पुत्री हरिसिंह ने पहले उसके साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती की और फिर धोखे से उसकी निजी तस्वीरें हासिल कर लीं।
युवक का आरोप है कि आरोपी महिला ने तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया और पैसे भी ऐंठ लिए। पीड़ित की शिकायत पर पूगल थाने में मामला दर्ज किया गया है। इस पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी खाजुवाला थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार को सौंपी गई है। फिलहाल पुलिस आरोपी महिला के खिलाफ साइबर ठगी और ब्लैकमेलिंग के एंगल से छानबीन कर रही है।














