Bikaner Vande Bharat News
बीकानेर वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब दिल्ली से बीकानेर के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होने जा रही है। यह स्वीकृति रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय मंत्री एवं बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल को पत्र लिखकर दी है।

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने इस ऐतिहासिक घोषणा पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “मेक इन इंडिया” और “आत्मनिर्भर भारत” जैसे सपनों को साकार करने की दिशा में यह कदम देश की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास यात्रा को और गति देगा।

मेघवाल ने कहा कि, वंदे भारत ट्रेन के परिचालन से हर वर्ग के यात्री को न सिर्फ तेज और आरामदायक यात्रा मिलेगी बल्कि बीकानेर की पर्यटन, व्यापार और रोजगार संभावनाओं को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने बीकानेर के सभी नागरिकों को इस सौगात की बधाई दी। नई वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत से Bikaner-Delhi रेल मार्ग को नई पहचान मिलेगी और यात्रियों को तेज, सुरक्षित व आधुनिक यात्रा अनुभव उपलब्ध होगा।














