Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: बहनों संग मारपीट, दर्ज हुए क्रॉस मुकदमे…
Image

बीकानेर: बहनों संग मारपीट, दर्ज हुए क्रॉस मुकदमे…

Bikaner Crime News

बीकानेर जिले के बीछवाल थाना क्षेत्र के गैरसर गांव में दो पक्षों के बीच झगड़ा बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया। घटना में दोनों बहनों के साथ मारपीट का आरोप लगाया गया है।

  • पहला पक्ष – गैरसर निवासी सुशीला ने बीछवाल पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों रामेश्वर व सचिन ने रास्ते में रोककर उसके और उसकी बहन के साथ गाली-गलौज की तथा मारपीट भी की। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • दूसरा पक्ष – इसी घटना को लेकर रामेश्वर ने भी सुशीला व हरखू के खिलाफ रिपोर्ट दी है। उसके अनुसार आरोपियों ने उसके और उसके दोहित के साथ एकराय होकर मारपीट की। इस रिपोर्ट पर भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

फिलहाल, पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है और घटनाक्रम की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *