Sonaram Chaudhary Death News
राजस्थान की राजनीति को गहरा आघात पहुंचाते हुए चार बार के सांसद और पूर्व विधायक कर्नल सोनाराम चौधरी का देर रात दिल्ली में निधन हो गया।

जानकारी के अनुसार वे कल एक अहम बैठक में भाग लेने दिल्ली पहुंचे थे। इस दौरान अचानक सीने में दर्द की शिकायत होने पर वे खुद गाड़ी चलाकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने तत्काल ऑपरेशन किया। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर स्वस्थ होने का संदेश भी साझा किया। लेकिन रात करीब 11:15 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वे इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनका अंतिम संस्कार आज जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ में किया जाएगा।
कर्नल सोनाराम चौधरी का राजनीतिक सफर
- भारतीय सेना में सेवा देने के बाद वर्ष 1994 में वीआरएस लेकर राजनीति में प्रवेश किया।
- चार बार सांसद और एक बार विधायक रह चुके।
- पश्चिमी राजस्थान की राजनीति में उनकी पहचान एक जमीनी और कद्दावर नेता के रूप में रही।
















