Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • ब्रेकिंग: इंदिरा गांधी नहर से बहकर आयी दो लाशें, पुलिस जांच में जुटी…
Image

ब्रेकिंग: इंदिरा गांधी नहर से बहकर आयी दो लाशें, पुलिस जांच में जुटी…

Bikaner Breaking News

बीकानेर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बज्जू और पूगल थाना क्षेत्र में इंदिरा गांधी नहर से दो अलग–अलग जगहों पर शव बहकर आने से इलाके में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार

  • 16 अगस्त की शाम करीब 6 बजे बज्जू थाना क्षेत्र के 961 हेड मुख्य आईजीएनपी नहर में अज्ञात युवक की लाश बहकर आयी। इस संबंध में लोकेश सेवग ने पुलिस को रिपोर्ट दी।
  • इसी तरह, पूगल थाना क्षेत्र में भी एक मामला दर्ज हुआ है। गौतम कुमार ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि नहर से एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ी-गली शव बहकर आया।

दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार नहर में इस तरह शव मिलना गंभीर चिंता का विषय है और पुलिस जांच से ही मामले की सच्चाई सामने आएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *