Bikaner Crime News
बीकानेर जिले के पांचू थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने प्यार में फंसाकर ब्लैकमेल करने से परेशान होकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक के परिजनों ने पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि मुकेश नामक युवक ने उनके भाई को प्यार के जाल में फंसाया और बाद में उसे बार-बार अलग-अलग तरीकों से ब्लैकमेल करने लगा। लगातार मानसिक दबाव और बदनामी के डर से परेशान होकर युवक ने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया। परिजनों ने इस मामले में मुकेश, किशनाराम, गेनाराम, मघाराम और भगवानाराम पर आरोप लगाते हुए पांचू थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक लगातार मृतक पर दबाव बना रहे थे और ब्लैकमेलिंग कर उसे धमका रहे थे।














