Bikaner News Today
शुक्रवार 22 अगस्त को बीकानेर शहर में प्रातः 07:00 बजे से 09:00 बजे तक विभिन्न स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जिसमें फुलबाई कुए के पास, कोटगेट के आस-पास का क्षेत्र शामिल है। वहीं प्रातः 09:00 बजे से 10:00 बजे तक सोनगिरी कुए के पास, पानी स्टैण्ड के पास के क्षेत्र में बिजली कटौती रहेगी। इसी तरह, प्रातः 06:00 बजे से 10:00 बजे तक सुषमा इंडस्ट्रीज, श्याम इंजीनियरिंग वर्क्स, एमएस रुद्र इंडस्ट्रीज, किशन लाल प्रजापत, जय अंबे पॉलिमर एंड ट्रेडिंग, पंवार जाली उद्योग, कनिष्का फूड एंड एग्रो, पुष्पक एंटरप्राइजेज, एमएस तुलसी इंडस्ट्रीज और ज्योति इंजीनियरिंग के क्षेत्र में बिजली कटौती रहेगी।














