Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: नशे की महफ़िल बनी मातम, युवक की मौत के बाद आरोपी दोस्त गिरफ्तार…
Image

बीकानेर: नशे की महफ़िल बनी मातम, युवक की मौत के बाद आरोपी दोस्त गिरफ्तार…

Bikaner Crime News

बीकानेर के रामपुरा बाइपास इलाके में देर रात शराबी दोस्तों की पार्टी खून-खराबे में बदल गई। नशे की हालत में दो युवकों के बीच शुरू हुआ मामूली झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सीओ सिटी श्रवणदास संत के अनुसार, मृतक की पहचान चांदरतन नायक (सर्वोदय बस्ती निवासी) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका दोस्त सुनील नायक है। दोनों रंगरोगन का काम करते थे। गुरुवार शाम दोनों ने ठेकेदार से 1,000 रुपए एडवांस लिए और फिर सुनील के घर (महादेव नगर) शराब पार्टी करने पहुंच गए।

शराब पार्टी बनी खौफनाक

नॉनवेज और शराब के बीच दोनों की दोस्ती दुश्मनी में बदल गई। बहस इतनी बढ़ी कि सुनील ने चांदरतन को पीटना शुरू कर दिया और गुस्से में उसका सिर पानी के कुंड की दीवार से दे मारा। सिर पर लगी गहरी चोट ने चांदरतन की मौके पर ही जान ले ली।

सुबह आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्च्यूरी में रखवाया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के बेटे सन्नी नायक की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी सुनील को शुक्रवार को ही हिरासत में लेकर पूछताछ की और अब उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जा रहा है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *