Rajasthan Accident News
चूरू जिले के सुजानगढ़ क्षेत्र में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जसवंतगढ़ थाना क्षेत्र के पाबोलाव गांव के पास बोलेरो और रोडवेज बस की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में मरने वालों में एक ही परिवार की तीन महिलाएँ शामिल हैं, जबकि चौथा मृतक भी उसी बोलेरो में सवार था। चारों मृतकों की पहचान श्रीडूंगरगढ़ के मोमासर गांव निवासी के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और शव गाड़ी में ही फंसे रह गए। सूचना पर लाडनू पुलिस व हारे का सहारा टीम मौके पर पहुँची और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला।
सभी शवों को लाडनू के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं हादसे में घायल चारों लोगों का इलाज लाडनू अस्पताल में चल रहा है।


















