Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • रामदेवरा दर्शन से लौटते यात्रियों को ट्रक ने मारी टक्कर, युवक की मौत महिला व बच्चा घायल…
Image

रामदेवरा दर्शन से लौटते यात्रियों को ट्रक ने मारी टक्कर, युवक की मौत महिला व बच्चा घायल…

Bikaner Road Accident

बीकानेर जिले के NH 11 पर रविवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार रामदेवरा से दर्शन कर लौट रहे श्रीगंगानगर निवासी बाइक सवार को दियातरा गांव के पास ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पर सवार मां-बेटा और एक अन्य युवक सड़क पर गिर पड़े।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने 35 वर्षीय राजेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला और बच्चा गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है।

हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया, लेकिन कुछ देर बाद वह स्वयं कोलायत थाने पहुंच गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *