Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • राजस्थान में अक्षय ऊर्जा को नई उड़ान, बीकानेर में बड़े पैमाने पर भूमि आवंटन…
Image

राजस्थान में अक्षय ऊर्जा को नई उड़ान, बीकानेर में बड़े पैमाने पर भूमि आवंटन…

Bikaner Solar Energy Land Allocation

राजस्थान सरकार ने ग्रीन एनर्जी मिशन को गति देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। Chief Minister Bhajan Lal Sharma ने बीकानेर जिले में अक्षय ऊर्जा आधारित उत्पादन इकाइयों की स्थापना हेतु राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) को भूमि आवंटन के प्रस्तावों को मंजूरी दी है।

भूमि आवंटन का विवरण

पूगल तहसील के दीनसर व बराला गांव में कुल 393.04 हैक्टेयर भूमि आवंटित। बीकानेर तहसील के सवाईसर गांव, बज्जू तहसील के बिकोलाई गांव और पूगल तहसील के गां करणीसर भाटियान गांव में कुल 2320.46 हैक्टेयर भूमि का आवंटन।

क्या होगा फायदा?

बीकानेर अब तेजी से सोलर एनर्जी हब के रूप में विकसित होगा। राज्य में स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन और रोज़गार के अवसर बढ़ेंगे। निवेश को बढ़ावा मिलेगा और राजस्थान अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *