Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: शराब पीकर डिवाइडर पर चढ़ाई कार, मौके पर पहुंची पुलिस…
Image

बीकानेर: शराब पीकर डिवाइडर पर चढ़ाई कार, मौके पर पहुंची पुलिस…

Bikaner News Today

बीकानेर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र के करणी इंडस्ट्रियल एरिया में देर रात एक खतरनाक घटना सामने आई। नशे में धुत कार चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए अचानक डिवाइडर पर चढ़ा दी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना के तुरंत बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कार के अंदर बीयर के कैन साफ नजर आ रहे हैं, वहीं गाड़ी में सवार दो युवक बेसुध हालत में दिखे।

सूचना मिलते ही मुक्ताप्रसाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि युवक कौन हैं और शराब पीकर गाड़ी चलाने के पीछे क्या परिस्थितियां रहीं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *