Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • PBM अस्पताल में भर्ती घोटाला? ACB के दरवाजे तक पहुँचा मामला…
Image

PBM अस्पताल में भर्ती घोटाला? ACB के दरवाजे तक पहुँचा मामला…

PBM Hospital Bikaner

बीकानेर संभाग की पीबीएम अस्पताल में अर्जेंट टेम्परेरी बेस (UTB) पर नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्तियों का मामला अब भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते तूल पकड़ चुका है। वंचित अभ्यर्थियों ने एसपी मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगाते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) में परिवाद दिया है। साथ ही चिकित्सा शिक्षा आयुक्त इकबाल खान को भी शिकायत भेजी गई है।

अभ्यर्थियों का कहना है कि– पहले कार्यमुक्त किए गए यूटीबी नर्सिंग स्टाफ ने राजस्थान हाईकोर्ट में पांच अलग-अलग रिट याचिकाएं दायर की थी। अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट कहा था कि अभ्यर्थियों का समायोजन वरियता क्रम के आधार पर किया जाए।

आरोप है कि– एसपी मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी करते हुए चेहतों को मनमर्जी से नियुक्ति दे डाली। अब तक बिना प्रशासनिक स्वीकृति के करीब 26 लोगों का समायोजन किया जा चुका है।

इस पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए संभागीय आयुक्त और चिकित्सा निदेशालय ने प्रिंसिपल से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। वहीं पीड़ित अभ्यर्थियों ने मांग की है कि नियुक्तियों में हुए भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *