Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर हाईवे पर बड़ा हादसा, बोलेरो और सफारी भिड़ीं – चालक गंभीर रूप से घायल…
Image

बीकानेर हाईवे पर बड़ा हादसा, बोलेरो और सफारी भिड़ीं – चालक गंभीर रूप से घायल…

Bikaner Accident News

बीकानेर जिले के सेरूणा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार झंझेऊ से सेरूणा की ओर जाने वाले हाईवे पर करीब 11 बजे अचानक बारिश के बीच तेज रफ्तार बोलेरो और सफारी गाड़ी आमने-सामने भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उस समय बीकानेर की ओर से सफारी और ट्रेलर आ रहे थे, जबकि बोलेरो श्रीडूंगरगढ़ से सेरूणा की ओर जा रही थी। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से बोलेरो, सफारी से साइड में टकरा गई। हादसे में श्रीडूंगरगढ़ निवासी राजू पुत्र पूनमचंद डेलू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सेरूणा पुलिस के हैड कांस्टेबल महेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल 108 एंबुलेंस से घायल को पीबीएम अस्पताल बीकानेर रेफर कराया। परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। मौके पर लखासर टोल टीम को बुलाकर क्रेन से क्षतिग्रस्त बोलेरो को हटवाया गया। लगातार हो रही बरसात के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *