Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: बिजली मीटर बदलने गई टीम पर हमला, सरकारी संपत्ति को नुकसान…
Image

बीकानेर: बिजली मीटर बदलने गई टीम पर हमला, सरकारी संपत्ति को नुकसान…

Bikaner Crime News

बीकानेर जिले के केसरदेसर जाटाना गांव में 25 अगस्त को विद्युत विभाग की टीम पर हमला करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में विद्युत विभाग के एईएन अजय कुमार ने देशनोक पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी आदेश के तहत टीम उपभोक्ता पेमाराम के खराब बिजली मीटर को बदलने के लिए मौके पर पहुंची थी। इस दौरान उपभोक्ता ने मीटर बदलने का विरोध किया और टीम के साथ मारपीट करते हुए सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।

परिवादी का आरोप है कि, आरोपी ने न केवल हाथापाई की बल्कि जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *