Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • पीएम मोदी की मां को गाली देने वाला गिरफ्तार, कांग्रेस नेता के मंच से दी थी अभद्र टिप्पणी…
Image

पीएम मोदी की मां को गाली देने वाला गिरफ्तार, कांग्रेस नेता के मंच से दी थी अभद्र टिप्पणी…

Bihar Election 2025

बिहार के दरभंगा जिले में Prime Minister Narendra Modi की मां के खिलाफ अपशब्द बोलने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा के रूप में हुई है, जो पेशे से पिकअप ड्राइवर है। दरभंगा एसएसपी ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

वीडियो हुआ था वायरल

रिजवी पर आरोप है कि उसने कांग्रेस नेता मोहम्मद नौशाद के स्वागत मंच से पीएम मोदी को मां की गाली दी थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। भाजपा नेताओं ने इसे लेकर सख्त ऐतराज जताया और एफआईआर दर्ज कराने की मांग की।

बीजेपी नेताओं ने खोला मोर्चा

इस विवाद के बाद भाजपा विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा और जिलाध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण चौधरी मन्ना ने पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के आदेश पर सिमरी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ और रातोंरात छापेमारी कर आरोपी को पकड़ लिया गया।

कांग्रेस नेता ने मांगी माफी

मंच तैयार करवाने वाले कांग्रेस नेता मोहम्मद नौशाद, जो जाले विधानसभा सीट से टिकट के दावेदार हैं, ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के काफिले के साथ मुजफ्फरपुर जाने के बाद मंच पर क्या हुआ, इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी।

घटना के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सहित कई भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से सार्वजनिक माफी की मांग की। वहीं, राज्य महिला आयोग ने भी मामले पर संज्ञान लेकर दरभंगा डीएम को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा। फिलहाल मोहम्मद रिजवी को सिमरी थाना में रखा गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी का किसी राजनीतिक दल से सीधा संबंध है या नहीं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *