Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर मास्टर प्लान ड्राफ्ट में गोचर शामिल, जोशी ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी…
Image

बीकानेर मास्टर प्लान ड्राफ्ट में गोचर शामिल, जोशी ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी…

Bikaner Master Plan 2025

बीकानेर विकास प्राधिकरण BDA के मास्टर प्लान ड्राफ्ट में गोचर भूमि को आवासीय उपयोग के तहत शामिल करने के प्रस्ताव पर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस के जिला महासचिव आनंद जोशी ने इस फैसले को “गौमाता के साथ विश्वासघात” बताते हुए भाजपा सरकार को कठोर चेतावनी दी है।

जोशी ने कहा कि— गोचर, औरण और जोहड़ पायतन की भूमि पर किसी भी सरकार का अधिकार नहीं है। भाजपा सरकार “गोहितैषी” होने का दिखावा कर रही है, लेकिन हकीकत में गोचर जमीन को खत्म करने की साजिश कर रही है। यदि ड्राफ्ट से गोचर भूमि को बाहर नहीं किया गया तो कांग्रेस उग्र आंदोलन की राह पर चलेगी।

“राजस्थान की यह वही भूमि है जहाँ खेजड़ी की रक्षा के लिए वीरांगनाओं ने बलिदान दिया। हम भी गोचर बचाने के लिए जान की बाज़ी लगाने से पीछे नहीं हटेंगे।”

जोशी ने भाजपा नेताओं, केंद्रीय मंत्री और प्रदेश सरकार के मंत्रियों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि

गौमाता और मंदिर को धर्म का मुद्दा बनाकर सत्ता में आए लोग आज गोचर जमीन पर कब्ज़ा करना चाहते हैं। यह बीकानेर की परंपरा और आस्था से खिलवाड़ है। अंत में आनंद जोशी ने साफ शब्दों में कहा कि, बीकानेर की जनता गोचर भूमि को किसी भी हाल में आवासीय उपयोग में नहीं जाने देगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *