Kolayat MLA Anshuman Singh Bhati
बीकानेर जिले के कोलायत विधानसभा के राणासर क्षेत्र के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। MLA Anshuman Singh Bhati ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का शुभारंभ कर ग्रामीणों को नई सौगात दी।
- कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम पंचायत राणासर में नवनिर्मित पंचायत भवन के लोकार्पण से हुई। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह भवन ग्रामीण प्रशासन को मजबूती देगा और आमजन को बेहतर माहौल उपलब्ध कराएगा।
- इसके बाद आरडी 820 बन्ने सिंह की ढाणी में पेयजल पाइपलाइन योजना का उद्घाटन किया गया। इस योजना से स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या से निजात मिलेगी।
- क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए विधायक भाटी ने अंगनेऊ से उदावतों की ढाणी और रणधीसर से अंगनेऊ तक नई सड़कों के निर्माण का शिलान्यास किया। इन सड़कों के पूर्ण होने से शिक्षा, व्यापार और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच आसान होगी और गाँव-गाँव में विकास की गति तेज होगी।
विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने अपने संबोधन में कहा –
“जनता की सेवा और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही मेरा संकल्प है। गांवों की मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा और हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।”
शुभारंभ समारोह में बज्जू क्रय विक्रय अध्यक्ष खिंव सिंह भाटी, पृथ्वी सिंह (राणासर), चेयरमैन रामप्रताप बिश्नोई, राणासर सरपंच छैलू सिंह, सियाणा सरपंच मनोहर सिंह, रणधीसर सरपंच नख़्तसिंह, सूरजड़ा सरपंच संतोष कंवर, गजनेर सरपंच जेठाराम कुम्हार, खारी सरपंच राजूराम मैहर, पूर्व सरपंच हारु राम गेधर, शिव सिंह दियातरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और भारी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।















