Punjab University Election
पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव में पहली बार ABVP ने इतिहास रच दिया। Gaurav Veer Sohal ने प्रधान पद पर जीत दर्ज की। मेहरचंद महाजन डीएवी कॉलेज, सेक्टर 36 में अपराजिता बाली अध्यक्ष बनीं जबकि आरुषि बक्शी उपाध्यक्ष और ओजस्विता कौर सचिव चुनी गईं। देव समाज कॉलेज फॉर वुमेन में खुशी अध्यक्ष बनीं। उपाध्यक्ष अंतिका, सचिव हरलीन कौर और संयुक्त सचिव परनीत कौर निर्वाचित हुईं। गुरु गोबिंद सिंह महिला महाविद्यालय, सेक्टर 26 में भूमि अध्यक्ष चुनी गईं। उपाध्यक्ष अकोईजाम जेसिता, सचिव दिव्या जे. मांगैन और संयुक्त सचिव वंशिका बनीं।
सेक्टर 11 PG कॉलेज फॉर गर्ल्स से महकदीप ने अध्यक्ष पद जीता। राधिका शर्मा उपाध्यक्ष और मलीहा शर्मा महासचिव बनीं। इसी कॉलेज के PG गवर्नमेंट कॉलेज में HSA के सचिन सिंह, हरभजन लाल और प्रियांश ठाकुर विजयी रहे। गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर 42 से श्रीयाल चौहान अध्यक्ष बनीं। जानकी रानी उपाध्यक्ष पद पर जीतीं। वहीं एसडी कॉलेज में ISF ने जीत दर्ज की।

















