Bikaner Breaking
  • Home
  • Education
  • SI भर्ती में चयनित उम्मीदवार पहुंचे हाईकोर्ट, सिंगल बेंच के फैसले को दी चुनौती…
Image

SI भर्ती में चयनित उम्मीदवार पहुंचे हाईकोर्ट, सिंगल बेंच के फैसले को दी चुनौती…

Rajasthan SI Bharti latest news

राजस्थान की चर्चित सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2021 अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। सिंगल बेंच द्वारा पूरी भर्ती रद्द किए जाने के आदेश के खिलाफ चयनित अभ्यर्थी अब राजस्थान हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच में पहुंच गए हैं।

28 अगस्त को आए फैसले को चुनौती देते हुए अभ्यर्थियों ने कहा कि उन्होंने ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ परीक्षा दी थी और नियुक्तियां भी मिल चुकी हैं। ऐसे में पूरी भर्ती को इस स्तर पर रद्द करना हजारों युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय है। अभ्यर्थियों की ओर से एडवोकेट अलंकृता शर्मा ने अपील पेश की है। अपीलकर्ताओं ने मांग की है कि सिंगल बेंच के आदेश पर तत्काल रोक लगाई जाए और भर्ती को जारी रखा जाए।

सूत्रों के अनुसार, इस मामले पर 8 सितंबर को जस्टिस एसपी शर्मा की खंडपीठ सुनवाई कर सकती है। अभ्यर्थियों ने अपील में जल्द सुनवाई की मांग की है और इसके लिए हाईकोर्ट में मेंशनिंग भी की गई है। अब सबकी निगाहें डिवीजन बेंच के फैसले पर टिकी हुई हैं। क्योंकि यह आदेश प्रदेश के हजारों युवाओं के भविष्य का रास्ता तय करेगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *