Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में बढ़ती गुंडागर्दी से दहशत, भाजपा कार्यकर्ता के घर हमला बना चर्चा का विषय…
Image

बीकानेर में बढ़ती गुंडागर्दी से दहशत, भाजपा कार्यकर्ता के घर हमला बना चर्चा का विषय…

Bikaner Crime News

बीकानेर जिले में गुंडागर्दी के हालात लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला नाल थाना क्षेत्र के करमीसर गांव का है। जहां देर रात भाजपा कार्यकर्ता शिव पंवार के घर पर हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। हमलावरों ने पिकअप गाड़ी से घर की दीवार तोड़ दी और करीब आधे घंटे तक तोड़फोड़ मचाई। बीच-बचाव करने आईं महिलाओं को बाल पकड़कर घसीटा गया। वहीं कार्यकर्ता के पिता पर ईंट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, शिव पंवार के करमीसर में दो बाड़े हैं। जिन पर उनका परिवार रहता है। इसी जमीन को लेकर लंबे समय से उनका विवाद राधेश्याम आर्य नामक व्यक्ति से चल रहा था। पंवार इस जमीन पर कोर्ट से स्टे ऑर्डर भी ले चुके थे। बुधवार सुबह ही शिव पंवार ने विधायक जेठानन्द व्यास को फोन कर विवाद की जानकारी दी थी। लेकिन देर रात करीब 11 बजे बदमाश पिकअप में सवार होकर पहुंचे और हमला कर दिया। पूरा घटनाक्रम घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही विधायक जेठानन्द व्यास भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सीधे आरोप लगाया कि यह हमला भूमाफिया राधेश्याम आर्य के इशारे पर हुआ है। विधायक ने कहा – “राधेश्याम आर्य शहर का बड़ा भूमाफिया है। वह जगह-जगह जमीनों पर कब्जे के लिए विवाद करवा रहा है। शिव पंवार पर हुआ हमला भी उसी का हिस्सा है।”

बीकानेर में बढ़ते हमलों से दहशत

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही मुक्ता प्रसाद नगर थाना क्षेत्र में भी बदमाशों ने रात को घर पर हमला कर दिया था। वहां भी पुलिस अब तक ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई। लगातार हो रही इन घटनाओं से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।



1 Comments Text
  • zoritoler imol says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    You could certainly see your skills within the paintings you write. The world hopes for more passionate writers such as you who aren’t afraid to say how they believe. All the time go after your heart. “Until you walk a mile in another man’s moccasins you can’t imagine the smell.” by Robert Byrne.
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *