Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में कांग्रेस का हल्ला बोल, संभागीय आयुक्त को सौंपा 8 सूत्रीय ज्ञापन…
Image

बीकानेर में कांग्रेस का हल्ला बोल, संभागीय आयुक्त को सौंपा 8 सूत्रीय ज्ञापन…

Bikaner News Today

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के प्रदेश सचिव मनोज चौधरी और पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने संभागीय आयुक्त को 8 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि बीकानेर शहर आज गंभीर जनसमस्याओं से जूझ रहा है, लेकिन प्रशासन पूरी तरह मौन है।

प्रदेश सचिव मनोज चौधरी ने कहा कि बीकानेर में टूटी सड़कों, अव्यवस्थित यातायात और बिजली कटौती जैसी समस्याओं ने जनता का जीना मुश्किल कर दिया है। वहीं, पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद ने बताया कि जगह-जगह खराब सड़कों से आए दिन हादसे हो रहे हैं और प्रशासन आंख मूंदकर बैठा है।

कांग्रेस महासचिव गजेंद्र सिंह सांखला ने कहा कि, शहर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। “अफसर एसी कमरों में बैठे हैं, लेकिन जनता रोजाना जाम और अव्यवस्था से त्रस्त है।”

वरिष्ठ कांग्रेसी अब्दुल मस्जिद खोखर ने बिजली विभाग पर निशाना साधते हुए कहा कि मेंटेनेंस के नाम पर रोजाना 3-3 घंटे बिजली काटी जा रही है, जबकि सुधार कार्य कहीं नजर नहीं आता। सलीम भाटी ने पाइपलाइन कार्यों पर सवाल उठाए और कहा कि नई पाइपलाइन डालने के बाद सड़कों की मरम्मत नहीं की जा रही, जिससे आमजन को भारी परेशानी हो रही है।

ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर ने स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में पुरानी जेल रोड पर शहीद स्मारक बनाने की मांग रखी। वहीं, ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद भुट्टो ने कहा कि “भाजपा सरकार बनने के बाद ऐसा लगता है मानो प्रदेश में सरकार नाम की कोई व्यवस्था ही नहीं बची। अफसर अपनी मनमानी कर रहे हैं और जनता की सुनवाई नहीं हो रही।”

इस मौके पर पार्षद प्रफुल्ल हटीला, पूर्व तहसीलदार चंद्राराम कुकणा, जयदीप सिंह जावा, महबूब रंगरेज, विकास रावत, भागीरथ जाखड़, हंसराज बिश्नोई, पार्षद यूनुस अली, जितेंद्र नायक, पार्षद अब्दुल सत्तार, राजेश पुनिया, इस्माइल खिलजी, साजिद पी एच, गोपाल जाखड़, साकिद्द चोपदार, मोहमद अली सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



1 Comments Text
  • zoritoler imol says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Hey there! This is kind of off topic but I need some advice from an established blog. Is it tough to set up your own blog? I’m not very techincal but I can figure things out pretty quick. I’m thinking about creating my own but I’m not sure where to start. Do you have any tips or suggestions? Many thanks
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *