Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: घर से उठा ले गए, ऑफिस में कपड़े उतरवाकर करवाई उठक-बैठक…
Image

बीकानेर: घर से उठा ले गए, ऑफिस में कपड़े उतरवाकर करवाई उठक-बैठक…

Bikaner Crime News

बीकानेर के रानीबाजार इंडस्ट्रीज क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवक घर से एक व्यक्ति को उठाकर ले गए और ऑफिस में जबरन कपड़े उतरवाकर उठक-बैठक करवाई। यही नहीं, उस पर ब्याज का पैसा मंगवाने का दबाव भी बनाया गया।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित रमेश कुमार सैन ने कोटगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि 3 सितंबर की शाम रिको रोड नंबर 1 पर अमित चौधरी और सोनू नामक युवक बाइक पर बैठाकर जबरन अपने साथ ले गए। रास्ते में आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और ऑफिस में ले जाकर पेंट-शर्ट उतरवाकर उठक-बैठक करवाई। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने धमकी दी कि घरवालों से ब्याज का पैसा मंगवाओ। इस दबाव में आकर उसने अपने भाई और भतीजे को फोन किया, लेकिन दोनों थाने पहुंच गए। इसके बाद आरोपियों ने उसे कपड़े पहनाए और धमकी दी कि पुलिस को कुछ मत बताना। कोटगेट पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *