Bikaner Crime News
बीकानेर जिले के कोलायत थाना क्षेत्र से चौंकाने वाली वारदात सामने आयी है। वार्ड नं. 13 आदर्श बस्ती में आयोजित एक दशोटन कार्यक्रम में शामिल होने आए व्यक्ति की बोलेरो गाड़ी चोरी हो गई।
रावलोतान निवासी बाबूलाल नायक ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह 3 सितंबर की रात अपने पोते के दशोटन कार्यक्रम में रामलाल के घर पहुंचे थे। उन्होंने बोलेरो गाड़ी बाहर खड़ी की थी। जब कार्यक्रम के बाद लौटने लगे तो गाड़ी मौके से गायब मिली। आस-पास तलाशने पर भी गाड़ी का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी हुई बोलेरो की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत और गाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।















