Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • महावीर सिंह चारण बने संयोजक, भाजपा देहात ने घोषित की आत्मनिर्भर भारत समिति…
Image

महावीर सिंह चारण बने संयोजक, भाजपा देहात ने घोषित की आत्मनिर्भर भारत समिति…

Bikaner BJP News

भाजपा बीकानेर देहात ज़िला अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के जिला स्तरीय समिति सदस्यों की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर बनी इस समिति का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विज़न को ज़मीनी स्तर तक पहुँचाना है।

जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि– प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर में “वोकल फॉर लोकल” और स्वदेशी उत्पादों के उपयोग का जो संदेश दिया है, वह अब जन-जन तक पहुँच रहा है। भारतीय विवाह स्थलों और पर्यटन को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता आज एक राष्ट्रीय अभियान बन चुका है। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का मकसद हर नागरिक को स्वदेशी जीवन मूल्यों को अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है।

भाजपा जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि– ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर सिंह चारण को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं जिला प्रवक्ता डॉ. पूजा मोहता, पूनमचंद राईका और जयवीर सिंह भाटी को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *