Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • रोहित गोदारा के नाम से फोन कर व्यापारी को दी जान से मारने की धमकी…
Image

रोहित गोदारा के नाम से फोन कर व्यापारी को दी जान से मारने की धमकी…

Rohit Godara News

चुरू जिले के रतनगढ़ कस्बे में व्यापारी को गैंगस्टर रोहित गोदारा का नाम लेकर फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारी हरिराम प्रजापत, जो ओमजी चौक क्षेत्र का निवासी है, ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार, व्यापारी को फोन कर धमकी देने वाले ने खुद को रोहित गोदारा का नज़दीकी वीरेन्द्र चारण बताया। कॉल करने वाले ने साफ कहा कि यदि दो दिन में फिरौती की रकम नहीं दी गई तो व्यापारी की जान और संपत्ति को गंभीर नुकसान पहुंचाया जाएगा।

पुलिस ने व्यापारी की रिपोर्ट पर तुरंत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। यह घटना इलाके में सनसनी का कारण बनी हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *