Bikaner Breaking
  • Home
  • Education
  • राजस्थान कृषि विभाग भर्ती का पूरा टाइमटेबल जारी, देखें शेड्यूल…
Image

राजस्थान कृषि विभाग भर्ती का पूरा टाइमटेबल जारी, देखें शेड्यूल…

RPSC Agriculture Exam

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने कृषि विभाग भर्ती परीक्षा-2024 के तहत विभिन्न पदों की परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। आयोग सचिव रामनिवास मेहता के अनुसार, परीक्षाएं 12 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2025 तक अलग-अलग चरणों में आयोजित की जाएंगी।

पूरा शेड्यूल देखें

12 अक्टूबर

  • सुबह 10 बजे से 12 बजे तक: सहायक सांख्यिकी अधिकारी (आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग)
  • दोपहर 3 बजे से 3:40 बजे तक: सभी 13 पदों के लिए सामान्य ज्ञान का पेपर

13 अक्टूबर

  • सुबह 10 से 11:50 बजे तक: सहायक कृषि अधिकारी
  • दोपहर 3 से 4:50 बजे तक: सांख्यिकी अधिकारी

14 अक्टूबर

  • सुबह 10 से 11:50 बजे तक: एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर (एग्रीकल्चर केमिस्ट्री)
  • दोपहर 3 से 4:50 बजे तक: एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर (एग्रोनॉमी)

15 अक्टूबर

  • सुबह 10 से 11:50 बजे तक: एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर (एंटोमोलॉजी)
  • दोपहर 3 से 4:50 बजे तक: एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर (एग्रीकल्चर बॉटनी)

16 अक्टूबर

  • सुबह 10 से 11:50 बजे तक: एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर (प्लांट पैथोलॉजी)
  • दोपहर 3 से 4:50 बजे तक: एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर (हॉर्टिकल्चर)

17 अक्टूबर

  • सुबह 10 से 11:50 बजे तक: असिस्टेंट एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर (एग्रीकल्चर केमिस्ट्री)
  • दोपहर 3 से 4:50 बजे तक: असिस्टेंट एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर (एग्रोनॉमी)

18 अक्टूबर

  • सुबह 10 से 11:50 बजे तक: असिस्टेंट एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर (एंटोमोलॉजी)
  • दोपहर 3 से 4:50 बजे तक: असिस्टेंट एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर (बॉटनी)

19 अक्टूबर

  • सुबह 10 से 11:50 बजे तक: असिस्टेंट एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर (प्लांट पैथोलॉजी)

उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी

आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी परीक्षाएं तय समयानुसार ही आयोजित होंगी। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड समय रहते आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। साथ ही, परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए वैध पहचान पत्र और समय से पहले उपस्थित होना अनिवार्य रहेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *