Bikaner Crime News
बीकानेर ज़िले के पूगल थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, 13 जून 2025 को रावतआबादी निवासी बीदुराम पर एक परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
परिवादी की ओर से दर्ज रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपी ने पहले उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। इसके बाद पत्नी और बेटी दोनों को अश्लील गालियां देते हुए गंदी हरकतें की। इस घटना से पीड़ित परिवार भयभीत है। फिलहाल, पूगल पुलिस ने परिवादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है और आरोपों की पुष्टि होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।















