Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • जबरन धर्मांतरण का प्रयास, युवक की रिपोर्ट पर काका समेत 4 पर केस दर्ज…
Image

जबरन धर्मांतरण का प्रयास, युवक की रिपोर्ट पर काका समेत 4 पर केस दर्ज…

Rajasthan Religious Conversion News

बांसवाड़ा ज़िले के गुजरात बॉर्डर से सटे कसारवाड़ी क्षेत्र में जबरन धर्मांतरण कराने का गंभीर मामला सामने आया है। बोचड़दा गांव निवासी कालूराम पुत्र गोबरा मछार ने रिपोर्ट दी है कि उसके ही काका हरसिंग मछार और तीन अन्य लोग गुरुवार शाम घर आए और हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया।

पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने पहले बाइबिल थमाने की कोशिश की और धर्म बदलने पर फायदा दिलाने व महिला दिलाने जैसी बातें कहीं। विरोध करने पर श्राप देने लगे और फिर भाई की पत्नी से भी धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया। जाते-जाते आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में पहले भी कुछ लोग ईसाई धर्म अपना चुके हैं, जिससे ग्रामीणों में तनाव का माहौल है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *