🟡 Bikaner Fraud News
सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने का एक बड़ा मामला सामने आया है। बीकानेर के रानीबाजार क्षेत्र में रहने वाले पवन कुमार ने कोटगेट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि कुछ आरोपियों ने रेलवे विभाग में नौकरी दिलाने का वादा कर उससे 4.5 लाख रुपए वसूल लिए।
शिकायत के अनुसार, यह घटनाक्रम 1 मई से 30 मई 2025 के बीच छप्पन भोग के सामने रानी बाजार इलाके में हुआ। आरोपियों — नीरज पांडे, दिवाकर पांडे, आकाश शर्मा, सतीश कुमार चौधरी, शिव कुमार चौधरी और रोहित — ने खुद को सरकारी विभागों में ऊंची पकड़ रखने वाला बताया और कहा कि वे उसके बेटे को रेलवे में नौकरी दिलवा देंगे। झांसे में आए परिवादी ने लाखों रुपए सौंप दिए। लेकिन नौकरी तो दूर, आरोपियों ने बाद में पैसे लौटाने से भी साफ इनकार कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।















