Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • 25 वर्षीय विवाहिता की नृशंस हत्या, रेप की कोशिश का भी आरोप…
Image

25 वर्षीय विवाहिता की नृशंस हत्या, रेप की कोशिश का भी आरोप…

Churu murder case

चूरू जिले के सरदारशहर में रविवार तड़के एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। घर में सो रही 25 वर्षीय विवाहिता पूनम पारीक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के समय महिला का पति कपिल पारीक हैदराबाद में अपने बिल्डिंग मटेरियल के कारोबार में व्यस्त था। जबकि घर में ससुर, देवर और मृतका की 4 वर्षीय बेटी मौजूद थे।

पुलिस के अनुसार सुबह करीब 4 बजे बच्ची जोर-जोर से रोने लगी। शोर सुनकर ससुर ने कमरे का दरवाज़ा खोला तो सामने का नज़ारा देख उनके होश उड़ गए। बहू खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ी थी और पास में पोती लगातार रो रही थी।

मृतका के परिजनों ने देवर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि कुछ दिन पहले ही देवर ने पूनम के साथ रेप की कोशिश की थी। इस घटना की जानकारी महिला ने अपनी मां को दी थी, जिसके बाद मायके वाले अगले दिन बेटी को लेने आने वाले थे। लेकिन इससे पहले ही उसकी हत्या हो गई। रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि शादी के बाद से ही पति और देवर दहेज के लिए पूनम को प्रताड़ित करते थे। पति ने करीब डेढ़ साल पहले जुए में 40-50 लाख रुपए गंवा दिए थे। इसके चलते परिवार पर पैसों का दबाव बढ़ा और आए दिन झगड़े होते रहे।

सरदारशहर थाना अधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। प्राथमिक जांच में घरेलू कलह और देवर की हरकतों को हत्या का कारण माना जा रहा है। फिलहाल देवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि शव को उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *