🟡 Bikaner Crime News
बीकानेर जिले के करमीसर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में नाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो गाड़ी और दो मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं। यह पूरी कार्रवाई थानाधिकारी विकास बिश्नोई के नेतृत्व में की गई।
क्या है पूरा मामला?
परिवादी गणेश पुत्र फागुराम माली निवासी करमीसर रोड ने इलाज के दौरान पर्चा बयान में बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर और बाड़ी में मौजूद था। इसी दौरान डॉ. राधेश्याम द्वारा कथित रूप से जमीन पर कब्जे की कोशिश को लेकर विवाद बढ़ गया। रात करीब 9 बजे अचानक भारी शोर सुनाई दिया, जिसके बाद 30-40 लोग और 10-12 महिलाएं दो स्कॉर्पियो, कैंपर व स्विफ्ट गाड़ियों में सवार होकर आए और परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गणेश और उसके पिता सहित परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। गणेश ने बताया कि उसके हाथ, पैर, मुंह, पीठ और कमर पर चोटें आईं, जबकि उसके पिता के सिर और आंख पर गहरी चोट लगी।
गिरफ्तार आरोपी
- ओमप्रकाश पुत्र दुर्गाराम निवासी मौलानिया
- मदनलाल पुत्र गैनाराम निवासी सेवड़ी, थाना श्रीबालाजी, जिला नागौर
- दीनदयाल उर्फ दिनेश पुत्र शिवप्रताप निवासी मसुरी, थाना जसरासर
- पवन पुत्र बुधराम निवासी चुंगी चौकी, स्वास्तिक बैटरी वाली गली, वार्ड नं. 5, थाना नयाशहर साथ ही दो नाबालिगों को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में आगे की जांच जारी है।















