🟡 Bikaner Train Accident
रविवार की शाम को बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई। जब घर से झगड़े के बाद बाहर निकला युवक ट्रेन के आगे आ गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए सुरक्षित किया गया और पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, घटना श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर की ओर करीब 3-4 किलोमीटर की दूरी पर हुई। युवक के पास मौके पर किसी भी प्रकार की पहचान पत्र मौजूद नहीं थी। बाद में पुलिस ने युवक की पहचान अलवर जिले के कृष्ण सैनी, पुत्र मंगतुराम के रूप में की। सूत्रों का कहना है कि, युवक घर में हुई किसी बात को लेकर गुस्से में बाहर निकला था। इस घटना ने इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।














