Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • राजस्थान पुलिस ने जारी किया एडमिट कार्ड, ऐसे करे डाउनलोड…
Image

राजस्थान पुलिस ने जारी किया एडमिट कार्ड, ऐसे करे डाउनलोड…

Rajasthan Police Admit Card 2025 Download

राजस्थान पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जिले का पता चल जायेगा,

सिटी स्लिप जारी होने के बाद अब कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार रहेगा। यह इंतजार भी 11 सितंबर को खत्म हो जाएगा। विभाग की ओर से लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 11 सितंबर (गुरुवार) को जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड भी ऊपर दी गई वेबसाइट से डाउनलोड किए जाएंगे।वे अब अपना Rajasthan Police Constable Admit Card 2025 आधिकारिक वेबसाइट recruitment2.rajasthan.gov.in या police.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, लिखित परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2025 (द्वितीय पारी) और 14 सितंबर 2025 को दो पारियों में किया जाएगा। इस बार भर्ती में कुल 10,000 पदों पर कांस्टेबल नियुक्त किए जाएंगे।

ऐसे डाउनलोड करें–

  1. सबसे पहले recruitment2.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  3. “Admit Card Download” लिंक पर क्लिक करें।
  4. स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  5. इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

जरूरी निर्देश

उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी और एक मान्य पहचान पत्र लेकर आएं। बिना एडमिट कार्ड किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा देने की अनुमति नहीं मिलेगी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *