Vice President election 2025
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार सुबह मतदान शुरू होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले वोट डालने पहुंचे। उनके बाद केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अर्जुन राम मेघवाल और किरेन रिजिजू ने भी अपना वोट डाला। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, भाजपा सांसद कंगना रनौत और सपा नेता राम गोपाल यादव भी मतदान केंद्र पहुंचे। मतदान प्रक्रिया के दौरान संसद परिसर में गहमागहमी देखने को मिली।
कांग्रेस का निशाना – “धनखड़ की चुप्पी असामान्य”
इसी बीच कांग्रेस ने पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की चुप्पी पर सवाल उठाया। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा– धनखड़ ने पिछले 50 दिनों से असामान्य खामोशी साध रखी है। जब उनके उत्तराधिकारी के लिए चुनाव हो रहा है, राष्ट्र उनके बयान का इंतजार कर रहा है।
उन्होंने याद दिलाया कि धनखड़ ने इस्तीफा देते समय मोदी सरकार द्वारा किसानों की अनदेखी और सत्ता के अहंकार से पैदा खतरों पर चिंता जताई थी।

















