Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: डिलीवरी पर जा रहे युवकों को कार ने मारी टक्कर…
Image

बीकानेर: डिलीवरी पर जा रहे युवकों को कार ने मारी टक्कर…

🟡 Bikaner Accident News

बीकानेर जिले के बीछवाल थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, भीमनगर मुक्ताप्रसाद निवासी रामकुमार ने बीछवाल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसका भाई राजपाल व साथी पंकज 5 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे स्कूटी पर डिलीवरी देने जा रहे थे।

इसी दौरान पीएनबी बैंक के सामने पीछे से आ रही एक स्विफ्ट कार ने तेज रफ्तार में उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटें आईं।

प्रार्थी का आरोप है कि स्विफ्ट कार चालक घनश्याम व अन्य लोगों की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुँचाया। फिलहाल पुलिस वाहन चालक की तलाश और मामले की गहन जांच में जुटी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *