Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: दूसरा निकाह बना विवाद की जड़, बुजुर्ग ने बेटे-बहू पर लगाए गंभीर आरोप…
Image

बीकानेर: दूसरा निकाह बना विवाद की जड़, बुजुर्ग ने बेटे-बहू पर लगाए गंभीर आरोप…

🟡 Bikaner Crime News

पत्नी के निधन के बाद दूसरा निकाह करने पर बुजुर्ग के साथ मारपीट और लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोटगेट थाना पुलिस ने हनुमानजी मंदिर के पीछे रानी बाजार क्षेत्र निवासी अहमद अली पुत्र भंवर की रिपोर्ट पर बेटे, बहू, पौत्र और अन्य रिश्तेदारों सहित 15 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

अहमद अली ने पुलिस को बताया कि पत्नी के निधन के बाद बेटा और बहू उसकी देखभाल नहीं कर रहे थे। ऐसे हालात में उसने 31 मई को दूसरा निकाह कर लिया। आरोप है कि जब वह नई पत्नी के साथ घर आया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जेब से 51 हजार रुपए व 2 तोला सोने की चैनें छीन लीं।

इतना ही नहीं, नई पत्नी का मंगलसूत्र भी छीन लिया गया और घर में तोड़फोड़ की गई। अहमद अली का आरोप है कि 9 जून को जब वह पुनः घर लौटा तो आरोपियों ने फिर मारपीट की और उसकी जनरल स्टोर की दुकान नहीं खोलने दी। इस दौरान मकान में रखे जमीन से जुड़े दस्तावेज भी चोरी कर लिए गए।

पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर जमालदीन, रोशनी, इमरान, अरबाज, गुड्डी, रसीद मोहम्मद, हसीना, नाजिया, शकील, शबाना, निहाल, यासमीन, चांद, शरीफ और रफीक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *