Mali Saini Gourav Gatha
बीकानेर में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अशोक सैनी के आगमन पर जयपुर रोड पर कार्यकर्ताओं और समाजबंधुओं ने भव्य स्वागत किया। अवसर था माली समाज गौरव गाथा कार्यक्रम का, जहां सैनी का अभिनंदन फूल-मालाओं और जयकारों के साथ किया गया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समाज के गणमान्य नागरिकों ने सैनी का जोरदार स्वागत कर उनके नेतृत्व और संघर्ष को सलाम किया। इस मौके पर युवाओं की भी भारी मौजूदगी देखने को मिली।

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने कहा कि “अशोक सैनी माली समाज का गौरव हैं। उनकी राजनीतिक उपलब्धियां पूरे समाज को प्रेरणा देती हैं।” वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें पार्टी की नीतियों और संगठन के लिए समर्पित नेता बताया।

इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री निर्मल गहलोत, पूर्व जिला मंत्री सांगीलाल गहलोत, ललित भान सोलंकी, भाजपा प्रवक्ता दुष्यंत तंवर, पार्षद मुकेश पंवार, मंडल अध्यक्ष प्रेम गहलोत, मंडल उपाध्यक्ष हिमांशु टाक, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष अंकित तंवर, युवा मोर्चा जिला महामंत्री सोहन सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।















