Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • भारत-पाक मैच के आधे टिकट अनसोल्ड, फैंस ने किया बहिष्कार…
Image

भारत-पाक मैच के आधे टिकट अनसोल्ड, फैंस ने किया बहिष्कार…

🇮🇳 India vs Pakistan Asia Cup 2025

क्रिकेट की दुनिया में जब भी इंडिया और पाकिस्तान आमने-सामने होते हैं, तो टिकटों की होड़ मचना लाजमी माना जाता है। लेकिन इस बार तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। एशिया कप 2025 के तहत 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले India vs Pakistan match के लिए अब तक करीब 50% टिकट बिके ही नहीं हैं।

फैंस क्यों नहीं खरीद रहे टिकट?

रिपोर्ट्स बताती हैं कि भारतीय फैंस का बड़ा वर्ग इस मैच का बॉयकॉट कर रहा है। उनका मानना है कि जब पाकिस्तान परस्त आतंकियों ने पहलगाम हमले में 26 मासूमों की जान ली थी और भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी स्थिति बनी थी, तब सरकार और बीसीसीआई को क्रिकेट संबंध तोड़ देने चाहिए थे। यही नाराजगी अब टिकट विंडो पर झलक रही है। एक और वजह पाकिस्तान की टीम का कमजोर प्रदर्शन भी है। पिछले पांच व्हाइट-बॉल मैचों में भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा हराया है। नतीजा यह कि मुकाबले में अब वो रोमांच बचा ही नहीं, जो पहले हुआ करता था।

सोशल मीडिया पर गुस्सा और ठंडी टिकट सेल

जहां पहले इंडिया-पाक मैच की टिकट ब्लैक में दोगुनी-तीन गुनी कीमत पर बिकती थी, वहीं अब आधी सीटें खाली पड़ी हैं। सोशल मीडिया पर भी भारतीय फैंस खुले तौर पर इस मैच का विरोध जता रहे हैं। उधर, पाकिस्तानी फैंस अपनी टीम की लगातार हार से खफा हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *