🟡 Bikaner Crime News
बीकानेर के नामी व्यापारी सुखदेव चायल फायरिंग केस में पुलिस ने अहम सफलता हासिल की है। अलसुबह सुखदेव चायल के घर पर दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। शुरुआती जांच में सामने आया था कि चायल परिवार को गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से फोन कर 5 करोड़ की फिरौती मांगी गई थी। वहीं, फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के हैरी बॉक्सर ने सोशल मीडिया के जरिए ली थी।
जिसके बाद अलर्ट मोड पर जांच कर रही पुलिस ने बज्जू हाल शास्त्री नगर निवासी शिवसिंह को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ कर रही है। मामले से जुड़े कई बड़े राज खुलने की उम्मीद है।















