Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • रिश्वतखोरी का अजीब खेल, बीकानेर में ASI ट्रैप लेकिन परिवाद गायब…
Image

रिश्वतखोरी का अजीब खेल, बीकानेर में ASI ट्रैप लेकिन परिवाद गायब…

🟡 Bikaner News Today

गुरुवार को एसीबी टीम ने बीकानेर के गंगाशहर पुलिस थाने में बड़ी कार्रवाई करते हुए एएसआई अरुण मिश्रा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप किया। पुलिसकर्मी को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि जिस मारपीट के परिवाद को लेकर रिश्वत मांगी जा रही थी, वह अभी तक एसीबी को मिला ही नहीं है। सूत्रों के अनुसार एएसआई मिश्रा ने परिवादी गौरीशंकर को दबाव बनाकर पैसों की मांग की, जबकि उनके पास कोई लिखित परिवाद था ही नहीं।

अब सवाल यह उठ रहा है कि बिना परिवाद दर्ज हुए एएसआई को गौरीशंकर और उनके विवाद की जानकारी कैसे मिली और वह सीधे रिश्वत लेने तक कैसे पहुंच गया? एसीबी भी इस रहस्य को लेकर उलझी हुई है। गौरतलब है कि गुरुवार को एसीबी ने एएसआई अरुण मिश्रा को मारपीट के मामले को दबाने के एवज में रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़कर भ्रष्टाचार की परतें खोल दीं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *