🟡 Bikaner Crime News
बीकानेर शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र के गली नंबर 18, रामपुरा बस्ती का है, जहां 11 सितंबर की रात अज्ञात वारदात से इलाका दहल गया।
रामपुरा बस्ती निवासी रघुनाथ माली ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया कि पीयूष, चन्द्रसिंह, शुभम पडिहार, राजु माली, पूनमचंद व अन्य लोग एकजुट होकर उसके घर के बाहर खड़ी बोलेरो को आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने मौके पर हवाई फायरिंग भी की और जान से मारने की धमकी देते हुए कहा – “इस बार बच गया, लेकिन अगली बार जान नहीं बचेगी अगर पैसे नहीं दिए।” घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में भारी दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।















