🟡 Rajasthan Crime News
राजस्थान में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। Lawrence Bishnoi और Rohit Godara गैंग के बाद अब Arzoo Bishnoi गिरोह ने भी बड़ा तांडव मचाया है। बीते एक सप्ताह के भीतर यह चौथी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसमें फिरौती और रंगदारी को लेकर फायरिंग और हत्याएं हो रही हैं।
ताज़ा मामला हनुमानगढ़ जिले के संगरिया क्षेत्र का है, जहां शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे कृषि उपज मंडी समिति कार्यालय के सामने व्यापारी विकास कुमार जैन को गोलियों से भून डाला गया। व्यापारी का व्यवसाय “बालाजी इंटरप्राइजेज” नाम से चलता था। वारदात का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए। आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है।
चौंकाने वाली बात यह रही कि हत्या के कुछ ही घंटों बाद आरजू बिश्नोई नाम के यूजर ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर इस मर्डर की जिम्मेदारी ली। पोस्ट में लिखा गया – “आज जो संगरिया राजस्थान में विकास जैन का कत्ल हुआ है, इसकी जिम्मेदारी आरजू बिश्नोई, शुभम लॉकर और हैरी बॉक्सर लेते हैं।” पुलिस अब इस पोस्ट और मामले की जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में यह गैंगवार और रंगदारी से जुड़ा मामला लग रहा है।



















